Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई रोडवेज बस सेवा शुरू होने से सकरौली-लोना क्षेत्र में खुशी, 40 किमी दूर शाहाबाद जाना हुआ आसान; विधायक रजनी तिवारी का जताया आभार

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

 

हरदोई जिले के अति पिछड़े इलाके को पहली बार रोडवेज बस सेवा की सौगात मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। हरदोई से लोना र होते हुए सकरौली से शाहाबाद तक बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

अब तक सकरौली क्षेत्र के लोगों को तहसील और ब्लॉक मुख्यालय शाहाबाद जाने के लिए पहले हरदोई जाना पड़ता था। सकरौली से शाहाबाद की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, लेकिन सीधी बस सेवा न होने से लोगों को घूमकर जाना पड़ता था। इससे समय के साथ जेब पर भी अच्छा-खासा असर पड़ता था।

 

बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने अपने क्षेत्रीय नेता व राज्यमंत्री रजनी तिवारी का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि अति पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण यहां लंबे समय से सरकारी सुविधाओं का अभाव था। रोडवेज बस चलने से छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

 

बस सेवा के पहले दिन सकरौली और लोना र क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब हरदोई से चलकर बस लोना र, सकरौली होते हुए सीधे शाहाबाद पहुंचेगी, जिससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp