
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई मझिला थाना क्षेत्र में मंदिर परिसर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना मझिला पुलिस ने बिजगवां गांव से एक अभियुक्त को 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और ऐसे आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मंदिर परिसर में फायरिंग जैसी वारदात के बाद अब सबकी निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।







