Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ : प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भून दिया। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय संदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर जिले के निवासी थे और वर्तमान में वृंदावन योजना क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे थे। कल्ली पश्चिम बाजार स्थित यादव मार्केट में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय था।

(फाइल फोटो : संदीप सिंह)

मोबाइल पर बात करते समय बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे संदीप सिंह अपने ड्राइवर के साथ ऑफिस पहुंचे थे। वह कार से उतरकर मोबाइल पर बातचीत करते हुए ऑफिस की ओर बढ़ रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहली गोली लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े, लेकिन हमलावर लगातार उन पर गोलियां चलाते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज में दिखी पूरी घटना

घटना का लगभग 50 सेकंड का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश दौड़ते हुए संदीप के पास पहुंचकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। फुटेज में यह भी देखा गया कि बाइक चला रहा आरोपी हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे बदमाश ने चेहरे को सफेद गमछे से ढक रखा था।

(CCTV Photo)

अस्पताल में तोड़ा दम

गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों और ड्राइवर ने संदीप सिंह को तत्काल अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

कई एंगल पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

डेढ़ साल पहले खोला था ऑफिस

बताया जा रहा है कि संदीप सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले “पीएसएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार शुरू किया था। उनकी कई साइटों पर काम चल रहा था।

DCP साउथ ने क्या कहा?

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp