
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई सवायजपुर उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज सवायजपुर पहुंचे। उन्होंने सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायक रानू के बीच विभागीय कार्यों को लेकर विशेष चर्चा हुई। डिप्टी सीएम स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं से रूबरू हुए और जरूरी दिशा-निर्देश दिए
जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को उप मुख्यमंत्री के सवायजपुर दौरे की खबर मिली, पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं चाक-चौबंद दिखाई दीं। अस्पतालों में साफ-सफाई से लेकर मरीजों की सुविधाओं तक हर व्यवस्था दुरुस्त नजर आई।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अपने विभाग को लेकर बेहद सख्त रहते हैं। उनके औचक निरीक्षणों के चलते विभागीय अधिकारी अलर्ट मोड में रहते हैं।









