Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई PM-CM पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

BNS की धारा 353(2) में हुई कार्रवाई, सपा समर्थकों में रोष

 

हरदोई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हरदोई पुलिस ने सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे माहौल खराब होने की आशंका के चलते हरदोई पुलिस ने BNS की धारा 353(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।हरदोई पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी के बाद सपा समर्थकों में काफी रोष देखने को मिला। वहीं सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि सपा नेता आए दिन विवादित बयान व टिप्पणी करने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp