
*UP में जून से 10% महंगी होगी बिजली, UPPCL का आदेश जारी FPPAS के तहत सभी उपभोक्ताओं पर लगेगा सरचार्ज, मार्च के खर्च की होगी वसूली*
लखनऊ उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। जून 2026 से प्रदेश में बिजली 10% महंगी हो जाएगी। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 29 मई 2026 को आदेश जारी कर ‘फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज’ लगाने का निर्देश दिया है।
UPPCL के चीफ इंजीनियर RAU पंकज सक्सेना की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, UPERC के MYT रेगुलेशन 2025 के क्लॉज 16(4) के तहत मार्च 2026 का FPPAS 10% तय किया गया है। यह सरचार्ज जून 2026 के बिल में वसूला जाएगा।नियम के मुताबिक, n-3 महीने यानी मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर हुए अतिरिक्त खर्च को जून 2026 में उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। इसी वजह से जून के बिल में 10% FPPAS जोड़ा जाएगा।यह बढ़ोतरी सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होगी। घरेलू, कमर्शियल, औद्योगिक और कृषि कनेक्शन – सभी को जून महीने का बिल 10% ज्यादा चुकाना होगा। आदेश पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और केस्को कानपुर को भेज दिया गया है मई 2026 में जितनी बिजली खर्च होगी, उसका बिल जून में आएगा। उसी बिल में 10% FPPAS सरचार्ज जुड़कर मिलेगा। विस्तृत कैलकुलेशन शीट UPPCL की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।









