Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई: पाली रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा की मची धूम, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुन भाव-विभोर हुए भक्त

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई पाली कस्बे के ऐतिहासिक पाली रामलीला मैदान में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शनिवार को कथा के विशेष प्रसंग में कथा व्यास षट्भुज हरिदास जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत और अलौकिक बाल लीलाओं का दिव्य वर्णन किया।

कथा व्यास षट्भुज हरिदास जी ने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की निश्छल आराधना करके संसार का हर व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने प्रभु की बाल लीलाओं, विशेषकर माखन चोरी के प्रसंग का बेहद सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। व्यास जी ने बताया कि भगवान की हर लीला के पीछे कोई न कोई गूढ़ रहस्य और समाज कल्याण की भावना छिपी थी।

कथा के इस पावन प्रसंग को सुनकर पाण्डाल में मौजूद सभी भक्त भाव-विभोर हो गए। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। पूरा माहौल भक्तिमय और ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

कथा के मुख्य अनुष्ठान के तहत पंडित जी ने व्यास जी का विधिवत मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूर्ण पूजन संपन्न कराया। इसके बाद भगवान की महाआरती उतारी गई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp