Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई कार्यकर्ताओं संग विधायक माधवेंद्र प्रताप ने सुनी ‘मन की बात’, बोले – PM के विचारों से मिली नई ऊर्जा

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट सवायजपुर तहसील क्राइम संवाददाता कुलदीप सिंह

 

हरदोई सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपने आवास कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। 

 

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हमेशा देश और समाज को नई दिशा देते हैं। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

 

विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से PM मोदी जमीनी स्तर पर हो रहे नवाचारों और समाज के लिए काम कर रहे लोगों को पहचान दिलाते हैं। यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सवायजपुर विधानसभा में विकास कार्यों और जनकल्याण की योजनाओं को और गति दी जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp