Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ टुंडे कबाबी की सभी ब्रांच के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण बड़ा एक्शन

Author Image
Written by
अभय अवस्थी

लखनऊ टुंडे कबाबी के सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। जितनी भी ब्रांच है सभी को नोटिस जारी किया गया है यह नोटिस अवैध निर्माण के संबंध में है। आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा की शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है। 

 

प्रतिष्ठानवार एलडीए की कार्यवाहियां

 

1. कपूरथला रोड स्थित टुंडे टावर्स प्रतिष्ठान

 

कपूरथला रोड, नोवेल्टी सिनेमा के पास, सेक्टर-एफ, अलीगंज स्थित “टुंडे टावर्स” के संबंध में एलडीए की निस्तारण आख्या में उल्लेख किया गया कि पूर्व से निर्मित एवं संचालित परिसर के विरुद्ध ऑनलाइन प्रतिवेदन संख्या जेड-4/00006887 दिनांक 05.02.2026 के आधार पर वाद संस्थित करने हेतु चालानी आख्या भेजी गई। इसके क्रम में ऑनलाइन वाद संख्या एलडीए/जेड-4/एएनआई/2026/0006805 दिनांक 17.02.2026 को पंजीकृत किया गया, जो वर्तमान में विहित प्राधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। एलडीए ने स्पष्ट किया कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।

 

 

 

2. अमीनाबाद स्थित प्रतिष्ठान पर दो-दो वाद

 

168/6 एवं 168/8, पुराना नजीराबाद रोड, मोहन मार्केट, खयालीगंज, अमीनाबाद स्थित टुंडे कबाबी प्रतिष्ठान के संबंध में निस्तारण आख्या में बताया गया कि निर्माण के विरुद्ध ऑनलाइन संगणकीकृत वाद संख्या 7186/2026 विहित प्राधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही धारा 27(1) एवं 28(1) के अंतर्गत ऑनलाइन संगणकीकृत वाद संख्या 6409/2026 भी संस्थित किया गया है। यह मामला भी न्यायालय में लंबित है।

 

 

 

3. हरदोई रोड स्थित प्रतिष्ठान

 

78/1, ग्राम बरौरा, हुसैनबाड़ी, हरदोई रोड स्थित टुंडे कबाबी प्रतिष्ठान के मामले में एलडीए ने पक्षकार को स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने हेतु पत्र संख्या 551/सहा०अभि०/जोन-7(प्र०)/2026 दिनांक 20.04.2026 जारी किया है।

 

 

लुलु मॉल लखनऊ के द्वितीय तल स्थित इकाई संख्या एक्स-006 एवं एक्स-007 के संबंध में एलडीए ने 22.04.2026 को संबंधित पक्ष को पत्र जारी कर आवश्यक अभिलेख एवं प्रपत्र उपलब्ध कराने को कहा है। एलडीए ने

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp