Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक धराया, देहात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी

हरदोई में अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पेड़ा निवासी सत्यम सिंह अवैध असलहा लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी ने टीम गठित कर घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सत्यम सिंह को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने तमंचा कहां से खरीदा और किस मकसद से रखा था।

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है। अवैध हथियार रखने या बेचने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद सवाल उठ रहा है कि गांव-कस्बों तक अवैध हथियारों की सप्लाई कैसे हो रही है। क्या इन हथियारों से कोई बड़ी वारदात की तैयारी थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।

 

फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सप्लायर तक भी पहुंचा जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp