Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जगह-जगह लगे भंडारे

Author Image
Written by
Vineet Pandey

हरदोई ज्येष्ठ माह के पांचवे और अंतिम बड़े मंगलवार को सांडी इलाके में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच जगह-जगह विशाल भंडारे और ठंडे शरबत के वितरण का आयोजन किया गया।

 

मुख्य मार्ग से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिनभर भंडारों का सिलसिला चलता रहा। आने-जाने वाले राहगीरों ने रुककर प्रसाद ग्रहण किया और ठंडा शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई। कई स्थानों पर भक्ति गीतों की धुन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

 

इसी कड़ी में मानीमऊ गांव के लक्षनपुरवा निवासी असमंजस और रिंकू मिश्रा द्वारा कटरा-बिल्हौर हाईवे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीर शामिल हुए। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और प्रसाद वितरण में हाथ बंटाया।

 

बड़े मंगल को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है। इसलिए भक्त सेवा-भाव से भंडारे लगाते हैं।

 

चिलचिलाती धूप में ठंडे शरबत और प्रसाद ने लोगों को न सिर्फ शारीरिक राहत दी, बल्कि आस्था और एकता का संदेश भी दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp