Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट भरखनी ब्लाक संवाददाता श्याम पाल सिंह

हरदोई पाली ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को कस्बा पाली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया।

 

भंडारे में पाली कस्बे के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए आयोजक मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत और शीतल जल की विशेष व्यवस्था की गई थी।

 

सुबह से देर शाम तक पंडाल में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़े मंगल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इस भाव से ही भंडारे का आयोजन किया गया है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। युवाओं की टोली पूरे दिन प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp