Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मिशन शक्ति फेज-5 पुलिस ने लमकन ग्राम में लगाई चौपाल उपनिरीक्षक अंजना सचान ने बताए हेल्पलाइन नंबर, साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए टिप्स

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट सवायजपुर तहसील क्राइम संवाददाता कुलदीप

हरदोई हरपालपुर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस ने ग्राम लमकन में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को जागरूक किया।

 

थाना हरपालपुर की उपनिरीक्षक अंजना सचान ने ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी अपराध की सूचना के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

उपनिरीक्षक अंजना सचान ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि बैंक कभी फोन पर OTP, CVV या पिन नहीं मांगता। KYC अपडेट के नाम पर आने वाले अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहें। अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे योजनाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या पर चुप न रहें।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp