Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ जानकीपुरम में 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Author Image
Written by
अभय अवस्थी

लखनऊ जानकीपुरम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गंभीर आपराधिक घटना का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को एक खाली मकान में रातभर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

 

पीड़िता की मां के अनुसार, किशोरी सोमवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर तलाश की। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वह गांव के ही एक नवनिर्मित मकान से बदहवास हालत में बाहर निकलती मिली।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। घटनास्थल पर मौजूद दो युवकों में से एक आरोपी दिनेश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। आरोपी दिनेश की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है।

 

सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी दिनेश को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp