Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई दवा लेने निकली महिला ढाई वर्षीय बेटे को लेकर प्रेमी संग फरार, पति ने लगाया आरोप

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई पाली थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ढाई वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गई। पति ने अज्ञात युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति भरखनी निवासी ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी 1 जून की सुबह करीब 8 बजे दवा लेने के लिए पाली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके साथ ढाई साल का बेटा भी था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

पति के मुताबिक, बाद में पत्नी ने खुद फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से फोन किया। उसने कहा कि “वह अब जा रही है, उसे फोन न किया जाए” और इसके बाद मोबाइल ऑफ कर लिया। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ चली गई है और मासूम बेटे को भी साथ ले गई है। पाली पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक सोमपाल गंगवार ने बताया कि महिला के मोबाइल की लोकेशन व अन्य माध्यमों से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp