
हरदोई अरवल थाना अरवल क्षेत्र के मडैया गांव में फसल में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मडैया निवासी अमरपाल पुत्र स्व. नत्था ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 जून की रात 8 बजे वह रास्ते में पाइप डालकर अपनी फसल में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पप्पू नामक व्यक्ति ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।
अमरपाल द्वारा विरोध करने पर पप्पू और उसकी पत्नी किरन ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। जब अमरपाल की पत्नी सरिता उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित अमरपाल की तहरीर के आधार पर थाना अरवल पुलिस ने पप्पू और उसकी पत्नी किरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सह संपादक चन्दन सिंह
*जनता का भरोसा न्यूज चैनल, हरदोई*








