
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ विशेष कार्यक्रम
कन्नौज उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने की मुख्यमंत्री की कार्ययोजना के तहत कन्नौज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में जनपद की 16 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक रूप से बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया।
*2026 का लक्ष्य: कन्नौज समेत कानपुर मंडल होगा बाल श्रम मुक्त*
प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण में आठ आकांक्षी जनपदों बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, चित्रकूट, चंदौली, सिद्धार्थनगर एवं फतेहपुर के साथ कानपुर मंडल के सभी जनपदों कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद तथा गोंडा को वर्ष 2026 में ही बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य रखा है
कार्यक्रम में सहभागिता के लिए शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से 47 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बस द्वारा लखनऊ रवाना किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना कि
या
प्रतिनिधिमंडल में बाल श्रम मुक्त घोषित 16 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले कार्यक्रम में कन्नौज के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









