
Written by
चंदन सिंह
हरदोई। जनपद हरदोई के कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ककरा गांव के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
जानकारी के अनुसार चतरखा निवासी ब्लास्टर अपनी पत्नी सुनीता और बेटे संतोष के साथ शादी समारोह से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान ककरा गांव के निकट तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









