Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी में 6,650 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

*यूपी में 6,650 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार*

 

ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही बड़ी निवेश उपलब्धि हासिल हुई। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन परियोजनाओं से 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है।

 

इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

– जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय थीम आधारित टाउनशिप (3,500 करोड़ रुपए निवेश, 12,000 रोजगार)। यह प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र को वैश्विक स्तर की पहचान दिलाने में सहायक साबित होगा।

– कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 50 एकड़ भूमि में लॉजिस्टिक्स पार्क (650 करोड़ रुपए निवेश, 7,500 रोजगार)। यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक गतिविधियों और निर्यात क्षमता को नई गति देगी।

– नोएडा/ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क (2,500 करोड़ रुपए निवेश, 1,500 रोजगार)। यह कदम उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

सीएम योगी ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतिगत स्थिरता, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत औद्योगिक ढांचे की जानकारी साझा की। उन्होंने निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग और त्वरित स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।

 

*मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के प्रमुख बिंदु*

– “आज यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, जिसने दुनिया के अच्छे-अच्छों को कंपा दिया है। यूपी अब केवल कृषि प्रधान नहीं, बल्कि डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से सैन्य शक्ति का केंद्र बन रहा है।”

– “2017 से पहले यूपी में बेटियां घर से निकलने में डरती थीं, लेकिन आज माहौल बदल चुका है। अब लड़कियां बिना किसी डर के नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

– “यूपी में आने वाले नए प्रोजेक्ट्स से जल्द ही 20,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।”

– “उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।”

 

इन परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp