Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज बारिश/ओलावृष्टि से फसल क्षति पर बीमित कृषक 72 घंटे में करें सूचना दर्ज

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

*कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट*

कन्नौज उप कृषि निदेशक श्री संतोष कुमार ने जनपद के कृषक बंधुओं से अपील की है कि हाल के दिनों में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति के परिप्रेक्ष्य में, जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा कराया है, वे अनिवार्य रूप से अपनी क्षति की सूचना निर्धारित समयावधि में दर्ज कराएं।

 

उन्होंने बताया कि बीमित कृषक टोल फ्री नंबर 14477 पर घटना के 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि नियमानुसार फसल क्षति का आकलन कराया जा सके और पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध कराई जा सके।

 

उप कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त सूचनाओं पर दावा प्रक्रिया में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। अतः सभी बीमित किसान शीघ्रता से सूचना दर्ज कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp