Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : मल्लावां में एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट: जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी, हरदोई

हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक युवक द्वारा युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान शिल्पी कुशवाहा पुत्री रामरहीश के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव निवासी ऋषभ पुत्र देवेंद्र ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार आरोपी युवक एकतरफा प्रेम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp