
सीतापुर जनपद के सहजनपुर में मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी मंडल अटरिया द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर सिधौली ब्लॉक प्रमुख राम बक्श रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह एवं रमाकांत मिश्रा, पूर्व मंडल महामंत्री अमित शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह रवि एवं उदयराज, संयोजक प्रमोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता, समानता तथा संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम में गांव का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।









