Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार को मिला नया सीएम: सम्राट चौधरी आज संभालेंगे कमान, नीतीश युग का हुआ अंत

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

बिहार से अशोक कुमार की रिपोर्ट

पटना बिहार की सियासत ने मंगलवार 14 अप्रैल 2026* को एक नया अध्याय शुरू कर दिया। लगभग 20 साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे नीतीश कुमार के पद छोड़ने के साथ ही राज्य में एक राजनीतिक दौर समाप्त हो गया। अब कमान भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के हाथ में होगी।

 

भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना है। वे आज बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

मुंगेर के लखनपुर में 16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी का सियासी सफर पुराना है। पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और मां पार्वती देवी विधायक रह चुकी हैं। सम्राट ने 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव के साथ राजनीति शुरू की। 1999 में राबड़ी देवी सरकार में वे सबसे युवा मंत्री बने। 2018 में भाजपा का दामन थामना उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ।

उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री रहते सम्राट चौधरी ने सख्त प्रशासक की छवि बनाई। उनका साफ संदेश था- “अपराध छोड़ो या बिहार छोड़ो।” बेगूसराय में गैंगस्टर शिवदत्त राय पर शिकंजा, महिलाओं के लिए ‘अभय ब्रिगेड’ और ‘पिंक पुलिसिंग’ जैसे कदमों से उन्होंने जनता का भरोसा जीता। अवैध खनन और भू-माफिया पर कार्रवाई कर वे ‘सुशासन’ का नया चेहरा बनकर उभरे।

कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने बड़ा सियासी दांव चला है। नीतीश कुमार के ‘लव-कुश’ वोट बैंक में सेंध लगाने की यह रणनीति मानी जा रही है। ओबीसी वर्ग में मजबूत पकड़ रखने वाले सम्राट चौधरी आने वाले चुनाव में एनडीए के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

 

आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की विकास यात्रा किस दिशा में जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp