Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर युवाओं को कन्नौज मंडी में दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत तथा जिला पूर्ति विभाग, कन्नौज के तत्वावधान में संचालित अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) के द्वितीय दिवस पर आज प्रतिभागी युवाओं को कन्नौज मंडी स्थल पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा अधिकारी श्री सागर माहेश्वरी एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्री सर्वेश कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को मंडी में संचालित किसानों से अनाज क्रय प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा युवाओं को बताया गया कि किस प्रकार किसान पंजीकरण (किसान आईडी) के माध्यम से किसानों का सत्यापन किया जाता है तथा निर्धारित मानकों के आधार पर अनाज की खरीद की जाती है। उन्होंने क्रय प्रक्रिया के विभिन्न चरणों—जांच, तौल, गुणवत्ता परीक्षण एवं अभिलेखीकरण—पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इसी क्रम में कन्नौज ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक श्री अरविंद कुमार द्वारा युवाओं को क्रय प्रक्रिया में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तकनीकी साधनों एवं मापक यंत्रों के माध्यम से पारदर्शिता एवं सटीकता सुनिश्चित की जाती है।

इसके उपरांत प्रतिभागी युवाओं को मंडी स्थित भंडारण कक्ष का निरीक्षण कराया गया, जहां उन्हें खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया को क्रमबद्ध एवं व्यवहारिक रूप में समझाया गया। भंडारण व्यवस्था, स्टैकिंग, सुरक्षा उपायों एवं निगरानी प्रणाली के विषय में भी युवाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इस प्रकार के व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के प्रति न केवल समझ विकसित हो रही है, बल्कि उनमें इस व्यवस्था के प्रति उत्साह एवं जागरूकता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp