Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज: नगर पालिका के मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; राज्य मंत्री असीम अरुण ने कर्मचारियों के हित और पारदर्शिता पर दिया जोर

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज | 16 अप्रैल, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण की उपस्थिति में गुरुवार को नगर पालिका परिषद, कन्नौज में नवनियुक्त सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शासन द्वारा नामित निम्नलिखित सभासदों को उप जिलाधिकारी सदर, सुश्री वैशाली द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

1. श्री सतीश दोहरे (काजीटोला)

2. श्री श्याम तिवारी (सरायमीरा)

3. श्री रतन कुमार (कन्नौज सदर)

4. श्री शिवप्रकाश कटियार (करियार सरायमीरा)

5. श्रीमती विनीता चतुर्वेदी (हरदेवगंज)

 

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब प्रशासन और जन-प्रतिनिधि मिलकर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका सीधे जनता से जुड़ी इकाई है, अतः इसकी कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, समयबद्धता और पारदर्शिता अनिवार्य रूप से झलकनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण जनसेवा, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

सदर विधायक व राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने नगरपालिका कर्मचारियों के हितों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को निर्देशित किया। संवाद के दौरान वेतन पर्ची और साप्ताहिक अवकाश की अव्यवस्था सामने आने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।

वेतन का लेखा-जोखा: पिछले वित्तीय वर्ष के वेतन का पूर्ण और स्पष्ट विवरण कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाए।

डिजिटल/हस्ताक्षरित वेतन पर्ची: प्रत्येक कर्मचारी को प्रति माह अनिवार्य रूप से हस्ताक्षरित वेतन पर्ची दी जाए।

साप्ताहिक अवकाश: विधिक प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों को महीने में चार साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किए जाएं।

माननीय मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसेवा और कर्मचारी हितों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त निर्देशों के अनुपालन हेतु एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की है और सात दिनों के भीतर अनुपालन आख्या’प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp