Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई शाहाबाद की पाठक मार्केट में शराब के नशे में महिला ने किया हंगामा, बेटी के सामने लोगों से उलझी; पुलिस जांच में जुटी

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट शाहाबाद तहसील संवाददाता अनोप कुमार

हरदोई शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पाठक मार्केट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। गौटिया गांव निवासी महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी। नशे की हालत में महिला द्वारा राहगीरों और दुकानदारों से गाली-गलौज करने पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को काबू में किया और उसकी बेटी से पूछताछ की। बेटी ने बताया कि उसकी मां ने पास स्थित शराब ठेके से शराब खरीदी और वहीं पी ली। नशा चढ़ने के बाद वह लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज करने लगी।

आबकारी नियमों के मुताबिक शराब की दुकान से महिलाओं को शराब बेचना पूरी तरह वर्जित है। इसके बावजूद महिला को शराब कैसे मिली, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में आए दिन नशे में धुत लोग हंगामा करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।

 

शाहाबाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और दुकानदारों से बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के नशे की हालत और ठेके से शराब मिलने के बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल महिला को उसकी बेटी के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद बाजार में देर तक लोगों की भीड़ जमा रही और मामले को लेकर चर्चा होती रही।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp