
*UP परिवहन विभाग: 2 ARTO बने RTO, पदोन्नति के साथ मिली नई तैनाती*
राजीव चतुर्वेदी मीरजापुर RTO प्रवर्तन, सत्येन्द्र प्रकाश सिंह बने प्रयागराज RTO प्रवर्तन
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में दो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को पदोन्नत कर संभागीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है। परिवहन अनुभाग-3 ने 30 मई 2026 को आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को नई तैनाती दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
*किसे कहां मिली तैनाती:*
1. *राजीव चतुर्वेदी* – ARTO प्रशासन, प्रयागराज से पदोन्नत होकर बने RTO प्रवर्तन, मीरजापुर। नवप्रोन्नत संभागीय परिवहन अधिकारी के रूप में पदस्थापित।
2. *सत्येन्द्र प्रकाश सिंह* – ARTO प्रवर्तन द्वितीय दल, मीरजापुर से पदोन्नत होकर बने RTO प्रवर्तन, प्रयागराज। नवप्रोन्नत संभागीय परिवहन अधिकारी के रूप में पदस्थापित।
*आदेश संख्या:* 69/2026/985/तीस-3-2026
*दिनांक:* 30 मई, 2026
*जारीकर्ता:* के0पी0 सिंह, विशेष सचिव
आदेश में दोनों अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।








