
परिवहन विभाग में RTO स्तर पर बड़ा फेरबदल, 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों के तबादले*
लखनऊ RTO आगरा भेजे गए, अयोध्या-गोरखपुर-आजमगढ़ में भी बदले अफसर
लखनऊ उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में ARTO के बाद अब RTO स्तर पर भी बड़े तबादले हुए हैं। परिवहन अनुभाग-3 ने 30 मई 2026 को आदेश जारी कर 9 संभागीय परिवहन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सभी तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
*किसको कहां मिली तैनाती:*
1. *संजय कुमार तिवारी* – RTO प्रशासन, लखनऊ से RTO प्रशासन, आगरा
2. *विश्वजीत प्रताप सिंह* – RTO प्रवर्तन, अयोध्या से RTO प्रशासन, अयोध्या
3. *दिनेश कुमार* – सहायक परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण, मुख्यालय से RTO प्रवर्तन, अलीगढ़
4. *संजय कुमार झा* – RTO प्रवर्तन, गोरखपुर से RTO प्रवर्तन, अयोध्या
5. *रविकांत शुक्ला* – RTO प्रवर्तन, मीरजापुर से RTO, मुख्यालय
6. *ऋतु सिंह* – RTO प्रशासन, अयोध्या से सहायक परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा/प्रदूषण नियंत्रण, मुख्यालय
7. *संजीव कुमार गुप्ता* – RTO प्रवर्तन, प्रयागराज से RTO प्रवर्तन, गोरखपुर
8. *सुनील दत्त* – RTO, मुख्यालय से RTO प्रवर्तन, आजमगढ़
9. *अरुण कुमार वार्ष्णेय* – RTO प्रशासन, आगरा से RTO प्रशासन, लखनऊ
*आदेश संख्या:* 68/2026/984/तीस-3-2026
*दिनांक:* 30 मई, 2026
*जारीकर्ता:* के0पी0 सिंह, विशेष सचिव
आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।








