
मेरे सभी फेसबुक मित्रों, पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों, जनपदवासियों एवं पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं__________💐🌹💐
🎤हिंदी पत्रकारिता दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सत्य, साहस और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
30 मई 1826 को हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन के साथ जिस पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत हुई थी, वह आज समाज की आवाज बनकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
🎤पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। बदलते समय और तकनीक के इस दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। समाचार केवल सूचना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित के मुद्दों को सामने रखने का एक सशक्त माध्यम है।
↘️♦️↘️हम सभी पत्रकारों का दायित्व है कि हम सत्य, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी कलम और कैमरे के माध्यम से जनता की आवाज बनें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी समस्याओं और अपेक्षाओं को पहुंचाना ही पत्रकारिता का वास्तविक धर्म है।
चन्दन सिंह कुशवाहा








