
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत , ट्रैक्टर से कुचल कर हुई मौके पर दर्दनाक मौत
जनपद हरदोई में एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हादसा विभिन्न परिस्थितियों में हुआ है आपको बताते चले तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बाइक से दूर जा गिरा तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। लोनार थाना कोतवाली क्षेत्र के बावन जगदीशपुर मार्ग के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससेबह सड़क पर गिर गया । तभी मिट्टी से भरी ट्राली के पहिये के नीचे आ गया जिससे बह गम्भीर रूप से बाइक चालक घायल हो गया। सांडी थाना क्षेत्र के सगैचामऊ निवासी मनीष अपने निजी काम से हरदोई जा रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मनीष बाइक से दूर सड़क पर जा गिरा तभी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई। ग्रामीणों की मद्दत से घायल मनीष की उपचार हेतु बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने हालत को गम्भीर देखते हुये मेडिकल कालेज रेफर कर दिया । मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान बाइक चालक मनीष की मौत ही हो गई । ग्रामीणों के अनुसार पिकअप में पॉलीथिन भरी हुई थी व ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया है पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों की खोज बीन शुरू कर दी है। कोतवाली लोनार प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








