Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिकोहाबाद में हैवानियत: शादी से इनकार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला, आरोपी मुठभेड़ में घायल

Author Image
Written by
Chandan Singh

फिरोजाबाद, शिकोहाबाद रिश्ते की भाभी से शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने ऐसी हैवानियत दिखाई कि इंसानियत शर्मसार हो गई। आरोपी ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को गली में आठ बार सड़क पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। 3 नवंबर 2024 को उन्होंने बेटे आरव को जन्म दिया। पति से अनबन के चलते रती पिछले 5 महीने से मायके शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में रह रही थीं।

 

इसी दौरान रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। पहले तो उसने रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा दिया, फिर रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

 

रती ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र को भ्रम था कि रती अपने बेटे आरव की वजह से दूसरा विवाह नहीं करना चाहती। इसी विकृत सोच में उसने मासूम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शनिवार दोपहर आरोपी जितेंद्र टॉफी दिलाने के बहाने मासूम आरव को गोद में लेकर घर से बाहर निकला। गली में कुछ दूर जाकर उसने अचानक बच्चे को हवा में उठाकर सड़क पर पटक दिया। उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बार-बार बच्चे को जमीन पर पटका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने 8 बार मासूम को सड़क पर पटककर उसकी हत्या सुनिश्चित की। हत्या के बाद वह शव को उठाकर घर के गेट पर छोड़कर फरार हो गया।

 

बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज की। शनिवार रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर पुलिस की आरोपी जितेंद्र से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है और रिश्ते में मृतक बच्चे की मां का देवर लगता है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp