
हरदोई सांडी सैकड़ो ग्रामीणों की गिरवी गांठ का सोना चांदी लेकर सर्राफा व्यवसायी फरार हो गया सैकडो की तादात कई दिनो से दुकान बन्द होने के कारण ठगी के शिकार भारी भीड़ भाड़ थाने पहुंची इसके बाद सामूहिक शिकायती पत्र दिया गया जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है
थाना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सविरापुर गाँव निवासी विपिन गुप्ता पुत्र राजपाल लगभग दस वर्षो से आर एस ज्वेलर्स के नाम से चचरापुर गांव मे दुकान चला रहा था बही आस पास के गांव अहिरन पुरवा ,पेंग परोंची ,मझिया ,देह पुरवा , तेरिया के सैकड़ो ग्रामीणो ने अपनी जरूरत के लिए सोने के आभूषण गिरवी रखकर पैसा लिया था ग्रामीणों का आरोप है की व्यवसायी लंबे समय से गिरवी गांठ का काम कर रहा था और उसके पास करोड़ों का गिरवी गाँठ का सोना चांदी जमा था अचानक सोने चांदी के भाव में तेजी आ गई जिसके कारण ग्रामीण अपनी गिरवी वापस लेना चाहते थे कई पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उसने अपनी गिरवी का पूरा हिसाब मय ब्याज के कर भी दिया इसके वाद उसने एक सप्ताह बाद जेवर देने की बात कही थी पिछले बृहस्पतिवार से उसकी दुकान बंद थी ग्रामीणों का संदेह उस समय गहरा गया जब उसके द्वारा दुकान से बोर्ड भी हटा लिया गया उसके बाद ग्रामीण उसके घर और अन्य संभावित स्थानों पर पहुंचे तो उसका कोई पता नहीं चला ठगी की आशंका के कारण ग्रामीणों ने एकत्र होकर थाने पर तहरीर दी । ग्रामीणों में मनीराम विपिन सिंह आशीष कुमार नीरज जयप्रकाश शिवसागर पार्वती ललिता मुन्नी देवी सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने बताया गांव में काफी दिनों से सोने चांदी की दुकान चला रहा था। जिससे उसके पास करोड़ों की गिरवी गांठ रखी थी । ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष से मिलकर अपने जेवर वापस दिलाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष बसंत राम का कहना है की तहरीर मिली है जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जाएगी








