
हरदोई कोतवाली शहर क्षेत्र के भौहरहा गाँव में सोमवार की शुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब 50वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव गाँव के बाहर एक बबूल के पेड़ में लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान हरिश्चंद्र के रूप में हुई घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।
जानकारी के अनुसार जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की और जा रहे थे। तभी उन्होंने खेत के किनारे खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से हरिश्चंद्र का शव लटकता देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनो और पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से शव को नीचे उतरवाया। परिजनों व स्थानीय लोगों के अनुसार हरिश्चंद्र नशे का आदी था 20 दिन पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर अपने मायके पंजाब के लुधियाना चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया है की अकेलेपन अवसाद के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है । लुधियाना में रह रहे पत्नी और बच्चों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकता है। पुलिस ने मृतक हरिश्चंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








