Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर (मछरेहटा) : कुएं में मिला 80 वर्षीय महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा (सीतापुर)। थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम पेरियाकोडर में रविवार रात से लापता चल रही एक वृद्ध महिला का शव सोमवार को गांव के बीच स्थित शिव मंदिर के पास बने कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

मृतका की पहचान कमला देवी (80 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय बीरबल बाजपेयी, निवासी ग्राम पेरियाकोडर के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार कमला देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं तथा रविवार रात से घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद उनका शव गांव के कुएं में मिला।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत कुएं में डूबने से होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों द्वारा किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है और न ही इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर प्राप्त हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp