
हरदोई शहर के पिहानी चुंगी क्षेत्र स्थित रद्धेयपुरवा रोड से एक मासूम बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हर्षित त्रिपाठी, पुत्र विमलेश कुमार त्रिपाठी, शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
बेटे के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। परिवार ने आमजन से भावुक अपील की है कि यदि किसी को हर्षित कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 8317072231 अथवा 9369954790 पर संपर्क करें। एक छोटी सी सूचना भी परिवार को उनके बेटे तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी है और परिजन हर पल उसके सकुशल लौट आने की प्रार्थना कर रहे हैं।








