
Written by
Chandan Singh
रिपोर्ट सवायजपुर तहसील संवाददाताकलदीप
हरदोई हरपालपुर मंगलवार सुबह सतौथा गांव के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई।
कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें ड्राइवर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग नीब करौरी धाम के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को हरपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।








