Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई घपले की शिकायत पर प्रधान पति ने दी धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Author Image
Written by
Chandan Singh

रिपोर्ट हरपालपुर ब्लाक संवाददाता अशोक कुमार

हरदोई, अरवल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुर्चा रामनगर में पंचायत कार्यों में धांधली उजागर करना शिकायतकर्ताओं को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से बौखलाए ग्राम प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर शिकायतकर्ताओं को सरेआम गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

 

पीड़ित शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इसी बात से नाराज होकर प्रधान पति व उसके साथियों ने उसे रास्ते में रोककर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।

 

घटना से आहत पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक हरदोई को भेजी है। शिकायत पत्र में उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp