
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा
हरदोई विभाग में नए रीजनल मैनेजर (RM) के आते ही कामकाज का अंदाज बदल गया है। कार्यभार संभालते ही RM ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ ‘सीक्रेट एक्शन प्लान’ पर काम शुरू कर दिया है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो पिछले कई महीनों से दफ्तर में अनियमितता, फाइलें दबाने और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नए RM ने गोपनीय ढंग से सभी लंबित मामलों की पड़ताल की। जांच में 5 कर्मचारी दोषी पाए गए हैं।
इन कर्मचारियों पर आरोप है कि ये जानबूझकर फाइलें पेंडिंग रखते थे, ड्यूटी से गायब रहते थे और फरियादियों से अभद्रता करते थे। RM कार्यालय से जुड़े सूत्रों का दावा है कि आज दोपहर तक इन सभी को कारण बताओ नोटिस थमाया जा सकता है। कार्रवाई निलंबन तक जा सकती है।
फिलहाल RM कार्यालय ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अंदरखाने मची इस हलचल से पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। कर्मचारी डरे हुए हैं और अपनी फाइलें दुरुस्त करने में जुट गए हैं








