
Written by
Chandan Singh
हरदोई कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। डीएम ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आज कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समय पर और संतोषजनक होना चाहिए।
इस दौरान डीएम ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी कराया। फरियादियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष जताया।
जनसुनवाई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणिमा श्रीवास्तव सहित राजस्व, पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।








