Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई में शादी के दबाव पर धमकी: ‘मुझसे शादी नहीं की तो किसी और से नहीं होने दूंगा’, युवती से छेड़खानी का आरोप*

Author Image
Written by
Chandan Singh

देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 27 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया कि शाहाबाद के बुद्ध बाजार निवासी हर्षित त्रिपाठी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि आरोपी आए दिन युवती का पीछा करता है, रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है और अश्लील इशारे करता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी हर्षित उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि ‘शादी तो मैं तुमसे ही करूंगा। अगर मुझसे शादी नहीं की, तो किसी और से भी नहीं होने दूंगा। तुम्हें तुम्हारे घर से उठवा लूंगा और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी।’ यह धमकी मिलने के बाद पीड़िता और उसका परिवार खौफ में है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपरोक्त सभी आरोप पीड़िता की तहरीर पर आधारित हैं। पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

सह संपादक चन्दन सिंह*

*जनता का भरोसा न्यूज चैनल, हरदोई*

 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp