
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा
हरदोई थाना बघौली पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बकरी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 01.08.2026 को ग्राम अटरा थाना बेनीगंज निवासी रोशन लाल पुत्र लक्ष्मन ने थाना बघौली पर तहरीर दी थी कि कार सवार अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के ग्राम उमरापुर से उनकी एक बकरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना बघौली में मु0अ0सं0 300/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई।
थानाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुगन्ध पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम मलेहरा थाना सण्डीला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई एक बकरी और घटना में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुगन्ध पुत्र फूलचन्द निवासी ग्राम मलेहरा थाना सण्डीला जनपद हरदोई
बरामदगी
1. एक अदद बकरी
2. एक अदद कार
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी, उ0नि0 विश्वबन्धु सिंह, उ0नि0 रामकरन प्रसाद, हे0का0 शिवेन्द्र सिंह, का0 संदीप यादव, का0 रोहित अग्रवाल, का0 विमल कुमार, का0 सुशील और का0 तन्वेश शामिल रहे।









