
हरदोई पवित्र श्रावण मास के पहले रविवार को कांवड़ियों के कठिन और भक्तिमय सफर को सुलभ बनाने के लिए ‘भारतीय करणी सेना, हरदोई’ कछौना में एक भव्य एवं विशाल सात्विक भंडारे का आयोजन किया गया है।भक्ति के इस पावन वातावरण में करणी सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा कांवड़ियों का आदर-सत्कार किया गया और उन्हें प्रसाद वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए करणी सेना के जिलाध्यक्ष रमन सिंह, गोविंद सिंह, एस.बी. सिंह सेंगर, मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, रोहित बाजपेई, राहुल बाजपेई, मृगेंद्र सिंह दरोगा सहित करणी सेना के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में हिंदुस्तान संवाददाता के.पी. सिंह, नितिन सिंह, जिला ब्यूरो अरुण शुक्ला और लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ अनुराग सिंह की गरिमामयी मौजूदगी ने इस सेवा आयोजन में चार चांद लगा दिए।”भक्ति और सेवा” के इस अनूठे संगम ने पूरे क्षेत्र को ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया है।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह









