Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जुआरियों पर कछौना पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ताश के पत्तों संग धर दबोचे गए 3 शातिर, थाना प्रभारी अमित सिंह की कड़क कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

हरदोई में कानून का राज कैसे कायम किया जाता है, इसका बड़ा उदाहरण पेश किया है कछौना थाना पुलिस ने  

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशों पर, जब कछौना थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में जुआ विरोधी अभियान की हुंकार भरी गई, तो जुए के अड्डों पर हड़कंप मच गया। कछौना पुलिस ने सटीक रणनीति और ज़बरदस्त सूचना तंत्र के बल पर ताश के पत्तों से दांव लगा रहे 3 अभियुक्तों को रंगे हाथों धर दबोचा!

 

पुलिस की पैनी नजरों से बचकर जुए की महफिल सजा रहे इन आरोपियों पर कछौना पुलिस की टीम—उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल बंटी कुमार, दिलीप कुमार, ओमेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह और आयुष चौधरी ने तड़के 5:45 बजे ऐसी अचानक दबिश दी कि इन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला!

बरमद हुए: ताश के 52 पत्ते

माल फड़ से कुल ₹15,000 की नकदी

 

देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बाबा (उम्र 26 वर्ष), निवासी- रैसो

विवेक कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- रैसो

मोनू यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी- हरिदासपुर

 

अपराध और जुए के धंधे पर कछौना पुलिस का प्रहार!

थाना इंचार्ज अमित सिंह के कुशल नेतृत्व और मुस्तैदी की वजह से आज इलाके में कानून व्यवस्था का खौफ साफ देखा जा सकता है। जिस कड़ाई और सूझबूझ से कछौना पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है, वह काबिले तारीफ है। अमित सिंह की इस कड़क कार्यशैली ने यह साफ संदेश दे दिया है—”कछौना में अपराध करोगे, तो जेल की सलाखों के पीछे ही दिखोगे!

 

कछौना पुलिस की इस त्वरित और कड़क कार्रवाई के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस टीम और थाना प्रभारी अमित सिंह की जमकर सराहना हो रही है।

 

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp