Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हैदराबाद ट्रेनिंग के दौरान महिला बैचमेट से मारपीट और धमकी के आरोप में ट्रेनी IPS उदय कृष्णन रेड्डी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

हैदराबाद तेलंगाना नेशनल डेस्क UPSC 2023 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी को ट्रेनिंग के दौरान महिला बैचमेट से छेड़छाड़, मारपीट और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान उदय कृष्णन रेड्डी के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार महिला IPS अधिकारी ने 18 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ट्रेनिंग के दौरान आरोपी ने उनके साथ शारीरिक हमला किया। शिकायतकर्ता ने चेहरे, जांघों पर चोट के निशान और गले पर फिंगरप्रिंट्स होने की बात भी कही है।

 

शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने हरासमेंट किया, ब्लैकमेल किया और प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे महिला के पति को भेजने की धमकी दी।

 

शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोर्ट ने उदय कृष्णन रेड्डी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल वह जेल में हैं।

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी UPSC 2023 बैच का ट्रेनी IPS है और अभी उसकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हुई थी। फील्ड में उसकी पोस्टिंग भी नहीं हुई थी।

 

शुरुआत में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस मामले को “झूठे आरोप” के रूप में पेश किया गया था, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की गई।

 

_नोट: यह खबर पुलिस शिकायत और जांच के आधार पर प्रकाशित की गई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।_

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp