Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनपुर नरसंहार का आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तारः दर्जी बनकर एटा में रह रहा था, पुलिस ने सर्विलांस के सहारे दबोचा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

एटा फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव में 11 अगस्त 1991 को हुए छह लोगों के सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी किशोरीलाल आखिरकार 28 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस पिछले तीन महीने से लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और सर्विलांस के जरिए उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तक पहुंचने के लिए 250 से अधिक मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान पुलिस विभाग में तैनात उसके एक रिश्तेदार से अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम आरोपी तक पहुंच सकी।

 

नाम छिपा के रह रहा था आरोपी

 

पूछताछ और जांच में सामने आया कि फरारी के दौरान किशोरीलाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बनवा लिए थे। वह एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गगनपुरी गांव में ‘दीपक पुत्र नंदराम’ के नाम से पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था।

 

हालांकि, उसके बेटे के आधिकारिक दस्तावेजों में पिता का नाम ‘किशोरीलाल’ दर्ज था। यही तथ्य पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ। इसके बाद पुलिस ने कन्नौज जिले के हैवतपुर गढ़िया स्थित उसके ससुराल और एटा में लगातार निगरानी और सुरागरसी की।

*जनता का भरोसा न्यूज़*

*रिपोर्टर शिवम सिंह*

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp