
हरदोई विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विधायक श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू भइया’ ने आज विकास खण्ड भरखनी स्थित संविलियन विद्यालय कूंडी में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित डिजिटल शिक्षण कक्ष एवं नवीन फर्नीचर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कक्ष को विद्यालय को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही सबसे बड़ा विकास है। डिजिटल कक्षाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहर जैसी शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।विद्यालय परिसर में बच्चों ने विधायक जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, ग्राम प्रधान नन्हें बाबू कश्यप, मण्डल अध्यक्ष रोहित सिंह, शैक्षिक संगठन के जिला संयोजक सचिन मिश्रा, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









