
रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता सत्यम द्विवेदी
हरदोई सांडी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद हरदोई में थाना सांडी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मजनू चलाया गया।
इस दौरान कस्बा बस स्टैंड क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बस स्टैंड, आसपास के बाजार और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और आने-जाने वाले युवकों से पूछताछ की।

पुलिस ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें महिला हेल्पलाइन 181, 112 और 1090 नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि छेड़छाड़ या किसी प्रकार की परेशानी होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
थाना सांडी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले भर में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।









