Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायबरेली में अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी ने घर में रह रहे प्रेमी की हत्या कर शव दफनाया, दुर्गंध से खुला राज

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर अपने ही घर में रह रहे प्रेमी की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को घर के कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ।

 

जानकारी के अनुसार पूरे रजऊ मजरे डलमऊ की रहने वाली रीता की शादी करीब 10 साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ में हुई थी। पिछले चार वर्षों से रीता अपने पति के साथ मायके पूरे रजऊ में रह रही थी। इसी दौरान रीता के कठगर निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए। संबंध इतने बढ़ गए कि प्रेमी भी पति-पत्नी के साथ उसी घर में रहने लगा।

 

बीते 29 जुलाई की रात किसी बात को लेकर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने प्रेमी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आधी रात में दोनों ने मिलकर प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद किसी को भनक न लगे इसलिए शव को कमरे के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया।

 

हत्या के बाद दोनों सामान्य बने रहे। लेकिन दो दिन बाद शव सड़ने लगा और कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू बाहर फैलने पर पकड़े जाने के डर से पत्नी ने बीती रात ग्राम प्रधान को पूरी घटना की जानकारी दी।

 

ग्राम प्रधान ने तुरंत डलमऊ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की खुदाई कराकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp