Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई: रोडवेज बस से उतरते ही पहिए के नीचे आया युवक, अस्पताल में मौत, चालक फरार

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

हरदोई

सवारी उतारने के बाद लापरवाही से बस बढ़ाने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घायल को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां से बस लेकर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पहचान सांडी क्षेत्र के ग्राम चिल्लौर निवासी अनंतराम के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और मंगलवार रात रोडवेज बस से अपने घर लौट रहे थे।

बुधवार सुबह कटरा-बिल्हौर हाईवे पर लमकन पुल के पास बस से उतरने के बाद यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से उतरने के बाद अनंतराम करीब 10 कदम ही चले थे कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी। बस का अगला पहिया उन पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। घायल अनंतराम को उसी बस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक बस लेकर अस्पताल से फरार हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मृतक के परिवार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सूचना मिलने पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा पासी* मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मृतक परिवार को न्याय का आश्वासन दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp