Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई: जर्जर शौचालय का छज्जा गिरने से महिला घायल, ग्रामीणों ने कहा समय पर मरम्मत नहीं हुई

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के नंदना बागिया गांव में जर्जर निर्माण की मरम्मत न होने से एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार को घर के बाहर बने शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 30 वर्षीय श्रीदेवी पत्नी नन्हेलाल रविवार को अपने घर के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान शौचालय का छज्जा टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। मलबे में दबने से श्रीदेवी को गंभीर चोटें आईं।

 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे से श्रीदेवी को बाहर निकाला और निजी वाहन से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के समय के अनुसार मरम्मत न होने के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि जर्जर भवनों की समय रहते मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 02 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp